मुरारी बाबा।भेल्दी।
भेल्दी थाना क्षेत्र के रायपुरा स्थित जेएम हाई स्कूल परिसर से परीक्षा फॉर्म भरने गए। दो विद्यार्थी का बाइक चोरी हो गया।लगातार चोरी की घटनाओं से नाराज विद्यार्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया।जिससे अफरातफरी मच गई।बाद आक्रोशित छात्रों को शान्त करवाया गया।इस संबंध में सरायबक्स निवासी आचार्य राजीव कुमार पाण्डेय ने भेल्दी थाना में लिखित आवेदन दिया।जिसमें कहा कि मेरा पुत्र आशुतोष कुमार पाण्डेय का रायपुरा हाई स्कूल में फार्म भरवाने गए थे।हाई स्कूल परिसर से ही बाइक चोरी हो गई।काफी खोजबीन पर पता नहीं चला।वहीं बुधबार को मरदारपुर से फार्म भरने गए एक छात्र की बाइक चोरी हो गई।लगातार बाइक चोरी होने की घटना से नाराज छात्रों ने हंगमा शुरू कर दिया।जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई।इससे पहले 11 अगस्त को बक्सर जिला के मुरार थाना क्षेत्र के चौगाई गांव निवासी जेएम उच्च विद्यालय में कार्यरत शिक्षक राकेश कुमार सिंह के हाई स्कूल के गेट से बाइक चोरी हो गई थी। इन दिनों हाई स्कूल में बाइक चोर काफी सक्रिय हो गए हैं।वहीं भेल्दी पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी हुई।




Recent Comments