गड़खा। थाना क्षेत्र के रामपुर डिग्री कॉलेज के समीप चोरों ने फोटो स्टेट की दुकान के ताला तोड़, लाखो की समान चुरा लिया। दुकानदार राजेश्वर राय ने थाने में आवेदन दिया जिसमें कहाकि शुक्रवार सुबह दुकान खोलने गया तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है एवं दुकान की सभी समान बिखरे पड़े है।दुकान से चार प्रिंटर ,दो लैपटॉप, तीन कैमरा समेत अन्य समान की चोरी कर ली गई।जिनकी कीमत लगभग सवा लाख रुपये है।सूचना मिलने एएसआई वोरेंद्र कुमार राम अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुचकर जांच में जुट गए है।मुखिया संघ के अध्यक्ष दिनेश राय ने कहाकि गड़खा-मानपुर सड़क पर पुलिस को रात्रि गस्ती बढ़ाने की आवश्यकता है।




Recent Comments