रफ्तार की कहर : कोचिंग से लौट रहे बच्चे को बस ने रौंदा, मौके पर ही मौत
तरैया (सारण)। छपरा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां कोचिंग से पढ़कर घर लौट रहे एक बच्चे को बस ने रौंद दिया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई है। मृतक नंदनपुर गांव निवासी सुमीर महतों का 9 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार बताया जाता है। घटना तरैया-मढ़ौरा एसएच-73 स्थित नंदनपुर बाजार के समीप की है। जहां तेज रफ्तार बस की ठोकर से बच्चे की मौत हो गई है। बताया जाता है कि मंटू अपने भाई-बहनों के साथ नंदनपुर बाजार से कोचिंग कर घर लौट रहा था उसी दौरान पटना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस ने अनियंत्रित होकर बच्चे को ठोकर मार दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि बस चालक बस को लेकर भागने में सफल रहा। इधर बच्चें की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने एसएच-73 मुख्य सड़क को अवरुद्ध कर मुआवजे की मांग करने लगे है। सूचना पाकर मौके पर पहुची तरैया थाने की पुलिस ने आक्रोशितों को समझाबुझा शांत कराया और बच्चे के शव को आपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।




Recent Comments