बनियापुर(सारण)। दरवाजे पर खड़ी बुलेट बाइक को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया और किसी को भनक तक नही लगी।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के पुछरी बाजार का है।पीड़ित विकास कुमार गुप्ता ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें अज्ञात को नामजद कर बताया है कि अपना बुलेट बाइक दरबाजे पर खड़ा कर सोने चला गया।सुबह में देखा कि बाइक खड़ी की गई जगह से गायब है।जिसके बाद काफी खोजबीन करने पर भी बाइक के संबंध में कोई जानकारी नही मिली।मालूम हो कि एक सप्ताह पूर्व भी पिरौटा खास एवं बेरुई से राकेश कुमार सिंह तथा अरुण कुमार सिंह की बुलेट बरामदे से चोरी हो गई थी।दोनों मामलों में पीड़ितों द्वारा बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।हाल के दिनों में चोरों द्वारा लगातार बुलेट जैसे भारी-भरकम बाइक को निशाना बनाया जा रहा है।जिससे बाइक स्वामियों में अपनी बाइक की सुरक्षा को लेकर भय व्याप्त है।




Recent Comments