विश्व योग दिवस पर रेडियो मयूर के प्रांगण में भी युवाओं ने दिया स्वस्थ रहने का संदेश

छपरा (सारण):एक तरफ जहां पूरा विश्व योग के विस्तार के लिए लगातार प्रयासरत है , वहीं हमारे शहर में भी योग दिवस के मौके पर कई स्थानों पर योग शिविर लगा कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया ।
इसी कड़ी में शहर का अपना एफ एम रेडियो स्टेशन रेडियो मयूर के प्रांगण में भी योगाभ्यास करके युवाओं युवाओं ने एक संदेश दिया है । रेडियो मयूर के कार्यक्रमों में आज योग को विशेष तौर पर शामिल करके उसे अपने माध्यम से अपने समुदाय के लिए पेश करेगा , आज योग विशेष कई कार्यक्रम आप सुन सकते हैं ।
रेडियो मयूर के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अभिषेक अरुण ने जानकारी देते हुए कहा कि आजकल योग सिर्फ इस एक दिन याद करने से नहीं होगा , योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करना होगा , युवाओं के लिए फैशन ट्रेंड बनाना पड़ेगा , तब हम सभी एक स्वस्थ और सजग समाज की कल्पना कर सकते हैं ।




Recent Comments