नशा मुक्ति दिवस पर सरकारी कर्मियों ने शराब सेवन नहीं करने का लिया शपथ

मढ़ौरा(सारण) : नशा मुक्ति दिवस पर बिहार सरकार के निर्देश पर सभी सरकारी कार्यालय के कर्मियों ने शराब का सेवन नहीं करने की शपथ ली I इस आशय को लेकर बिहार सरकार के मुख्य सचिव के द्वारा आयुक्त और डीएम को पत्र जारी किया गया था I सरकार के निर्देश के अनुसार सामूहिक संकल्प को सोमवार को दस बजे निर्धारित किया गया था I

अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ की अनुपस्थिति में डीसीएलआर सुनील कुमार रंजन और प्रखंड कार्यालय में बीडीओ की अनुपस्थिति में सीओ ओमप्रकाश के नेतृत्व में कर्मियों ने शराब का सेवन नहीं करने और दुसरे को शराब के सेवन से दूर रखने के लिये प्रेरित करने का सपथ लिया I शपथ के दौरान अनुमंडल और प्रखंड के सभी कर्मी उपस्थित थे I
साभार : संजीव कुमार /दैनिक भास्कर , मढ़ौरा