अमनौर(सारण)।आठवीं जिला स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारी को लेकर स्थानीय मेधा पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजन समिति के अध्यक्ष पूर्व प्राचार्य अंबिका राय की अध्यक्षता में परीक्षा आयोजन समिति की एक बैठक आयोजित की गई.  इस दौरान सफल परीक्षा आयोजन को लेकर उपस्थित सदस्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त किया. आयोजन समिति के सचिव शशि कांत ने बताया कि जिलास्तरीय प्रतिभा खोज का लिखित परीक्षा 19 दिसंबर को अमनौर,परसा,भेल्दी, मकेर एवं छपरा में आयोजित की जाएगी. इसके बाद श्रीधर बाबा दरोगा प्रसाद राय इंटर कॉलेज,भेल्दी के परिसर में एक समारोह आयोजित कर अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा. परीक्षा चार ग्रुपों में आयोजित होगी.  जिसमें ग्रुप A में वर्ग दशम ,ग्रुप B में वर्ग नवम ,ग्रुप C में 7 एवं 8 वर्ग  एवं ग्रुप D में 4, 5  एवं 6 वर्ग के विद्यार्थी भाग लेंगे. ग्रुप D का परीक्षा नवोदय एवं सैनिक स्कूल के पैटर्न पर आयोजित की जाएगी. आयोजक राजीव रंजन ने बताया कि पढ़ाई के क्षेत्र में छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना जगे इसलिए यह प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है. बैठक में मुख्य रूप से शिक्षक सुजय शर्मा,राजीव सिंह,नवीन पुरी, कुंदन तिवारी,राजन सिंह ,पप्पू सिंह,राहुल मिश्रा, पिंटू कुमार,विनोद कुमार, भास्कर कुमार, चंद्रकेत कुमार,धीरज सिंह, मोहम्मद फिरोज, नीरज शर्मा, कुलदीप महासेठ,सुजीत गुप्ताआदि मौजूद थे.