योगापट्टी:- ​ग्राम बाल संरक्षण समिति के सदस्य प्रखंड के पदाधिकारियो और ग्रामीणो की परिचर्चा 
दैनिक खोज खबर तबरेज अजीज योगापट्टी संवाददाता की रिपोर्ट:- प्रखंड परिसर मे शनिवार को फकीराना सिस्टर्स सोसाइटी के द्वारा संचालित बचपन परियोजना के तहत ग्राम विकास संरक्षण समिति के माध्यम से बाल व्यापार बाल मजदूरी बाल विवाह एवं बच्चो के प्रवासन मे कमी लाने की पहल मे किए गए सराहनीय कार्य के साथ साथ प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियो के सहयोग पर परिचर्चा के लिए कार्यक्रम किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ रामानुज कौशिक ने कहा कि  परियोजना के द्वारा बचपन कार्यक्रम के तहत बच्चो को पठन-पाठन कार्य हेतु विद्यालय से जोड़ने बाल मजदूरी से मुक्ति समाज मे फैल रही आर्केस्ट्रा के संचालन पर रोक बाल विवाह प्रवासन पर कारगर कदम उठाने का काम किया जा रहा है । इस कार्य मे ग्रामीणो का सहयोग भी मिले इसके लिए गांव गांव मे परियोजना की ओर से सम्पर्क कर बाल कल्याणकारी जानकारी दिया जा रहा है । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परियोजना की सिस्टर्स मेरी ऐलिस ने फकीराना सिस्टर्स सोसाइटी के तत्वावधान मे बचपन परियोजना की विस्तृत जानकारी दी गई । कार्यक्रम मे संस्था के समन्वयक हरिशंकर प्रसाद बाल संरक्षण समिति के घुनी देवी चन्दरावती देवी आदि लोगो ने बताया कि संस्था के माध्यम से प्रवासी बच्चो को रोककर विद्यालय से जोड़ने, 18 वर्ष के उपर के प्रवासी बच्चो को कौशल प्रशिक्षण दिलवाने,  सरकारी योजनाओ का लाभ दिलवाने,  हमजोली समूह के तहत आर्केस्ट्रा के संचालन पर रोक लगाने का प्रयास जैसे कार्य मे लग कर परियोजना द्वारा लक्षित कार्य को सफलिभूत कर रहे है । कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ रामानुज कौशिक संस्था की निदेशिका मेरी एलिस मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया ।