पुनम अंकुर छाबड़ा की मांगो को माने सरकार नहीं तो होगा जन आंदोलन 
अलवर के युवा भी अनशन में होंगे शरीक -मनीष कपूरिया
 
आजाद नेब ब्यूरो चीफ राजस्थान
अलवर 29 मई। प्रदेश में सम्पूर्ण शराब बंदी के लिए लगातार आंदोलनरत जस्टिस फॉर छाबड़ा जी संगठन की राष्ट्रीय संयोजिका पुनम अंकुर छाबड़ा से सरकार से बार बार वादा खिलाफी के खिलाफ  9 जून से अनशन की घोषणा की हैं ओर पूनम अंकुर छाबड़ा जी भी गर्भवती है और इस स्थिति में प्रदेश के हित के लिए अनशन पर जा रही हैं इस लिए सरकार को पूर्व विधायक गुरुशरण छाबड़ा ओर पूनम अंकुर छाबड़ा जी के साथ हुए समझोते तुरंत लागू कर पुनम अंकुर छाबड़ा के अनशन को रोकना चाहिए ओर उनकी जन हितार्थ मांगो को स्वीकार करनी  चाहिए। आज थानागाजी, अलवर, नीमराना में समाजिक संगठनों ने जिला प्रशाशन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर पूनम अंकुर छाबड़ा की जन हितार्थ मांगो को माने जाने की मांग की।
जस्टिस फॉर छाबड़ा जी संगठन के अलवर जिला अध्यक्ष मनीष कपूरिया ने कहा कि यदि इस स्थिति पर भी सरकारअपनी चुपी नहीं तोडती ओर पूनम अंकुर छाबड़ा अनशन पर बैठती है तो अलवर जिला टीम के साथ हजारों शराब बंदी समर्थक जयपुर जाकर अनशन में शरीक होगें ओर पुरे प्रदेश के शराब बंदी समर्थक पुनम अंकुर छाबड़ा जी के अनशन में पहुंच अपना समर्थन देंगे वही आज अलवर जिला अध्यक्ष मनीष कपूरिया,थानागाजी अध्यक्ष धीरज पारिक, एडवोकेट महेश जाट, शयामसुन्दर, सुभाष, जितेंद्र सिंह शेखावत ने ज्ञपन सोपा, सुमित यादव ने भी पूनम अंकुर छाबडा के आंदोलन के पक्ष में जिला कलेक्टर को ज्ञपन देकर मांगे माने जाने की मांग रखी ।
 जस्टिस् फॉर छाबड़ा संगठन के जिला महासचिव मौजीराम यादव के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी नीमराना को एक ज्ञापन दिया गया इस मौके पर रिन्कू बड़सीवाल युवा नेता, संजय यादव पदाधिकारी जस्टिस् फॉर छाबड़ा संगठन , अजीत सिंघल, जीतराम , छोटेलाल,मसानीमाता के पुजारी,सत्यवीरमहाराज,राजू यादव, नीरज यादव, महीपाल यादव,सुनिल शर्मा व बहुत से समाजसेवी मौजूद थे l