मांडलगढ़ पुलिस ने कार से 48 किलो डोडा चूरा पकड़ा
दिलीप मेहता
मांडलगढ़ 30 मई। जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा के निर्देशन में मांडलगढ़ पुलिस उप अधीक्षक राजेन्द्र सिंह नेंन के नेतृत्व में मांडलगढ़ थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने मय जाब्ते के लाडपुरा चौराये पर नाकाबंदी के दौरान कर से 48 किलो 200 ग्राम अफीम डोडा चूरा जब्त कर दो जनों को गिरफ्तार किया है। नाकाबंदी के दौरान कर की तलाशी में पीछे डिक्की में रखे बोरे में डोडा चूरा पकड़ा जिसका वजन 48 किलो 200 ग्राम निकला। कार में सवार छोटू पुत्र सूरज करण गुर्जर निवासी खातोलाई जिला अजमेर व हीरा लाल पिता कानाराम जाट निवासी गणेशपुरा जिला अजमेर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




Recent Comments