
प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते पूर्व मुखिया कौशल प्रसाद यादव व निदेशक बिभूति सिंह
छपरा : छपरा जिले के मढौरा प्रखंड के नरहरपुर चमारी स्थित सक्सेस मंत्रा पब्लिक स्कूल परिसर में राष्ट्रीय युवा के दिवस के अवसर पर इसुआपुर, नगरा, मढौरा और बनियापुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र- छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन निदेशक बिभूति कुमार सिंह के द्वारा किया गया। जिसमे चार सेक्शन में माध्यम से बच्चो को अलग अलग तरीके से क्विज कराया गया, जिसमें क्षेत्र के तमाम विद्यालयों के तकरीबन 1100 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें प्रथम,द्वितीय,व तृतीय आये प्रतिभागियों को कार्यक्रम में पहुँचे अतिथियों के हाथों पुरस्कृत कराया गया। जिसमें सेक्शन डी” में प्रथम आये अमरजीत कुमार को राकेश कुमार सिंह ने सेक्शन बी” में प्रथम आये प्रिंस यादव को पूर्व मुखिया कौशल प्रसाद यादव एव सेक्शन सी”में प्रथम आये दुर्गेश कुमार को प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र सिंह तथा सेक्शन ए” में प्रथम आये आयुष कुमार मनमोहन सिंह ने पुरस्कार दिया।
क्विज के साथ ही उपस्थित प्रतिभागियों को बाल विवाह, दहेज प्रथा, बाल विवाह व जल जीवन हरियाली, से सम्बंधित जानकारी देते हुए मानव श्रृंखला में अपने अपने क्षेत्र का दायित्व निर्वहन करने की भी जानकारी दी गई।इस दौरान अंशुमान द्विवेदी, राजेन्द्र गुप्ता,बबुआ नन्द द्विवेदी,विक्रमा जी, शशि चौरसिया, दीपक कुमार, सहित अन्य उपस्थित थे।




Recent Comments