
छपरा:- भारत स्काउट गाइड सारण के द्वारा स्काउट गाइड के जनक लार्ड बेडेन पावेल और लेडी बेडेन पावेल के जन्मदिन के अवसर पे चिंतन दिवस समारोह का आयोजन प्रभुनाथ नगर में स्थित दिल्ली प्ले स्कूल छपरा के प्रांगण में भारत स्काउट गाइड सारण के जिला मुख्य आयुक्त हरेन्द्र प्रसाद सिंह के अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया।जिसकी शुरुआत नियमानुसार सर्वधर्म प्रार्थना से प्रारम्भ होकर झंडोतोलन,केक कटिंग और सभा के रूप में संपन्न हुआ।झंडोतोलन जिला मुख्य आयुक्त हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया।सभी अतिथियों ने चिंतन दिवस पर अपने अपने विचार को रखा।सामाजिक कार्यकर्ता राजीव उपाध्याय ने अपने संबोधन में बताया कि चिंतन दिवस स्काउट के जनक बेडेन पावेल के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है।गाइड कैप्टेन ने बताया कि स्काउटिंग के जनक बेड़ेन पावेल का जन्म 22 फरवरी सन 1857 ई० को लंदन में हुआ था।उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में पूरे विश्व मे इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
वही सभा को संबोधित करते हुए स्काउट मास्टर अमन राज ने कहाँ की आज पूरे विश्व मे स्काउटिंग के जनक लार्ड बेडेन पावेल का 167 वा जन्मदिन चिंतन दिवस के रूप में धूम धाम से मनाया जा रहा है।
चिंतन दिवस समरोह का नेतृत्व एडवांस स्काउट मास्टर अमन राज एवम गाइड कैप्टेन रीतिका सिंह ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से डिस्ट्रिक्ट ओपन ट्रूप इकाई के 50 स्काउट और 20 गाइड ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम के सफल संचालन में राष्ट्रपति स्काउट प्रणव तथा राज्य पुरस्कार स्काउट सूरज कुमार,विकास,रजनीश,आशुतोष,गाइड खुशी,शालिनी, जिया, ने अहम भूमिका निभाई।




Recent Comments