परसा(सारण) : शिक्षा के साथ खेल के क्षेत्र में भी इंटेल्स ने पहल कर कीर्तिमान स्थापित किया है।इंटेल्स द्वारा खेल का आयोजन कर बिहार के कई जिला के प्रतिभागियो में छुपी हुई प्रतिभाओं को उभारने का काम किया गया।उक्त बातें इंटेल्स द्वारा आयोजित 12 दिवसीय महा कंटेस्ट समर 2 के फाइनल स् पुरष्कार वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला श्रम संसाधन पदाधिकारी श्याम कुमार शुक्ला ने स्वराज आश्रम परसा में कही।उन्होंने इंटेल्स के इस सार्थक प्रयास के लिए आयोजक को बधाई दिया तथा प्रतिभागियो के उज्जवल भविष्य की कामना किया।कार्यक्रम को बिहार चिकित्सक संघ के महा सचिव डॉ कुमार अरुण जिला कालाजार पदाधिकारी डॉ दिलीप सिंह जिला कुशल पदाधिकारी संजय कुमार बीडीओ रजत किशोर सिंह नप मुख्य पार्षद सुमंति देवी डॉ नागेश्वर प्रसाद राय डॉ उमेश चंद्र शर्मा ने इंटेल्स महा कंटेस्ट में शामिल लगभग 5 हजार प्रतिभागियो तथा मुख्य अतिथियो को फलदार पौधा देकर पर्यवरण सुरक्षा का संदेश दिए जाने की सराहनीय कार्य पर आयोजक को बधाई दिया गया।तथा प्रतिभागियो की उज्ज्वल भविष्य की कामना किया गया।महा कंटेस्ट समर 2 में आयोजित खेल चेस में अमूल कोहली विशम्भरपुर कैरम हर्ष राज गोपालगंज प्रिय कुमारी सिवान मेहंदी में स्नेहा कुमारी भेल्दी पेंटिंग सनेया प्रवीण सिवान बस्तपुर मैराथन में 5 किलो तथा 16 सौ मीटर जय प्रकाश कुमार अमनौर 4 सौ महिला में पूनम कुमारी जितवारपुर पंकज कुमार बैशाली सौ मीटर पुरुष में आशिफ रेहान विशम्भरपुर शिल्पी कुमारी हाजीपुर सिंगल कोट बैडमिंटल में महिला पलक कुमारी छपरा पुरुष ऋषिकेश कुमार नवोदय देवती डबल कोट बैडमिंटल में सुभम और नीरज क्यूज में कृष राज रसूलपुर मुस्कान कुमारी पोझी शुशील कुमार टीम मकेर स्पीच में महिला सिमरण राज छपरा पुरुष कुणाल कुमार जितवारपुर साइकलिंग पुरुष में नसरूदीन मुजफ्फरपुर महिला रानी कुमारी मसूरिया मकेर सिंगिंग महिला में मधु कुमारी शोभे परसा पुरुष में विकास कुमार आरा डांसिंग पुरुष में शिवराज कुमार पटना महिला में अनन्या कुमारी छपरा सानिया जमाल आरा ग्रुप डांस में पीके डांस भेल्दी असाधारण प्रतिभा में डेरनी क्लब कबड्डी महिला में जलालपुर पुरुष में बजरंग टीम रामदासचक सीनियर में माँ दुर्गा कबड्डी क्लब दरिहरा बॉलीबाल में माउंट लिटेरा स्कूल सोनपुर ने प्रथम स्थान प्रप्त किया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में निदेशक डॉ विश्वकर्मा शर्मा द्वारा अंग बस्त्र तथा जैविक पौधा देकर सम्मानित किया गया।महा कंटेस्ट में सफल प्रतिभागियो को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र कप मेडल तथा फलदार पौधा देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन जितेश राज ने किया।कार्यक्रम में विनोद दास रेफरी साकेत कुमार कौशलेंद्र कुमार रंजीत शाण्डिल्य प्रियंका कुमारी अमित कुमार पिंटू कुमार आदि उपस्तिथ थे




Recent Comments