युवा जदयू सारण का किया गया संगठन विस्तार

छपरा : मंगलवार को छपरा के परिसदन में युवा जदयू सारण जिला अध्यक्ष डॉ विशाल सिंह राठौर के नेतृत्व में संगठन का विस्तार किया गया इस बैठक में जिला कमेटी एवं प्रखंड अध्यक्षों की घोषणा की गई जिला कमेटी तथा प्रखंड अध्यक्षों के नामों की घोषणा करते हुए जिला अध्यक्ष ने पार्टी के आगामी कार्यक्रम का भी विस्तार से चर्चा किए इस विस्तार कार्यक्रम में और विधानसभा के पूर्व विधायक श्री मंटू सिंह, परसा विधायक श्री छोटेलाल राय, जदयू नेता श्री दिनेश सिंह, श्री वैद्यनाथ सिंह विकल, सलाहकार परिषद सदस्य श्री कामेश्वर सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू महासचिव जावेद अब्बास और युवा जदयू के प्रदेश महासचिव भास्कर सभी ने इस युवा जदयू के आज तक के सबसे सफल और ऐतिहासिक आयोजन बताते हुए सारण जिला अध्यक्ष डॉ विशाल सिंह राठौर को बधाई दी। इस अवसर पर जिला कमेटी का विस्तार करते हुए चार उपाध्यक्ष निरंजन सिंह, बृज किशोर राम ,मशकूर अहमद खान, अविनाश सिंह कौशिक ,सचिव में मनीष कुमार मंटू और 12 प्रखंड अध्यक्ष शैलेश कुमार जलालपुर जितेंद्र कुमार यादव रिवील गंज दिलीप शाह मढोरा नगर ,ऋषि रंजन नगर रिवील गंज, गुड्डू सिंह नगर विनोद पटेल गरखा संजीव कुशवाहा पानापुर, संजीव कुशवाहा मकेर, गुरबचन कुशवाहा तरैया, जितेंद्र कुशवाहा इसुआपुर, अरुण सिंह सदर प्रखंड ,तरुण सिंह दरियापुर, हेमंत कुमार पटेल जिला महासचिव, बनाए गए ।




Recent Comments