बाइक सवार ने युवक की मोबाईल छीनी

सुवास कुमार सिंह/पानापुर (सारण)गुरुवार को बाईक सवारों ने एक युवक का मोबाईल छीन कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार दुबौली निवासी वृजकिशोर शर्मा का पुत्र राहुल कुमार शर्मा अपने मामा के घर सतजोड़ा से राखी बंधवा कर साईकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान पकड़ी चौराहा के नजदीक बाइक सवारों ने उसका स्मार्ट फोन छिन लिया। जिसकी कीमत पंद्रह हजार रुपये बताई जा रही है। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।