
मढ़ौरा(सारण)। मढ़ौरा नपं चुनाव में चुनाव प्रचार अब अंतिम दौर में प्रवेश कर गया है। अंतिम समय में सभी प्रत्याशीयों ने विशेषकर मुख्य व उप मुख्य पार्षद पद के प्रत्याशियो ने जनसंपर्क व नुक्कड़ सभा के माध्यम से अपनी गुजारिश मतदाताओं से किया। गुरुवार को नगर क्षेत्र में मुख्य पार्षद प्रत्याशी अमर कुमार सिंह ने धेनुकी चौक, पूरानी बाजार, सब्जी बाजार और स्टेशन रोड खादी भंडार के पास नुक्कड़ सभा के माध्यम से लोगो को अपनी प्राथमिकताओं को गिनाया। उन्होंने नगर में सराकारी योजना को कमीशनखोरी से मुक्ति दिलाकर नगर का विकाश करने की अपनी संकल्प को दोहराया और उपस्थित लोगों को एक बार उन्हें चुनकर नगर विकास का मौका देने की अपील की। इसके अलावे भी अन्य प्रत्याशियो ने डोर टू डोर संपर्क अभियान चलाया और मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की।




Recent Comments