यज्ञ स्थल के परिक्रमा से सभी मनोरथ पूर्ण होती है:श्रीधर बाबा
अमनौर(सारण): अमनौर शेखपुरा में चल रहे 11 दिवसीय हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह मारुति नंदन महायज्ञ के चौथे दिन यज्ञकर्ता श्री श्री 108 पूज्य गुरुदेव सन्त श्रीधर बाबा ने बताया कि यज्ञ में 33 करोड़ देवी-देवताओं का आह्वान किया जाता है ,जिससे विश्व कल्याण में सुख समृद्धि होती है। यही नहीं यज्ञ करने और कराने से सभी दुखों का नष्ट होता है तथा शांति मिलती है। उन्होंने बताया कि यज्ञ के दौरान हवन करने का बहुत बड़ा महत्व है जिससे हवन की जाती है। महर्षि श्रीधर बाबा ने बताया कि यज्ञ में दान देने से धन की कमी नहीं होती है, इसलिए सभी को यज्ञ में दान देना चाहिए। यज्ञ स्थल की प्रदक्षिणा करने का बड़ा महत्व है, इसलिए यज्ञ स्थल का प्रदक्षिणा करना अनिवार्य है। नवनिर्मित मंदिर में बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूजन के लिए काफी संख्या में भक्त जुट रहें है। वहीं यज्ञशाला में वैदिक मंत्र व हवन से आसपास के गाँवो के माहौल भक्तिमय बनी हुई है।दिन में संत्संग व संकृतन कार्यक्रम के साथ रात्रि में प्रवचन व रासलीला में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।