
डीपीएम और डीआरपी ने प्रखण्ड के दर्जनों विद्यालयों का किया निरीक्षण,एचएम को दिये स्वछता के निर्देश
तरैया(सारण)25.09.2018।
जिले के विद्यालयों में चल रहे स्वछता अभियान को लेकर शिक्षा विभाग के सचिव के निर्देश के आलोक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक(डीपीएम)पीयूष कुमार एवं जिला साधनसेवी (डीआरपी) सीमा कुमारी ने संयुक्त रूप से प्रखण्ड के दर्जनों विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।मध्य विद्यालय सरेया वसंत,मध्य विद्यालय नारायणपुर,मध्य विद्यालय सरेया रत्नाकर सहित दर्जनों विद्यालयों में चल रहे एमडीएम और एमडीएम की स्वछता की जाँच की गयी।डीपीएम ने बताया कि विद्यालयों में एमडीएम बना था और स्वछता भी बेहतर नही बल्कि संतोषजनक पाया गया।सभी विद्यालयों के एचएम को स्वछता संबधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।




Recent Comments