पद्मावती से पद्मावत :नहीं  होने देंगे अपने इतिहास को शर्मिंदा ,क्योंकि अभी हम है जिंदा 
#खून भी देंगे जान भी देंगे ,लेकिन इतिहास से खिलवाड़ करने कभी ना देंगे । 
#जय भवानी, जय माता पद्मावती
#इसी नारो के साथ निकला आक्रोश मार्च

छपरा 
शुक्रवार को  करनी सेना समेत समस्त हिंदुवादी संगठनों के प्रतिनिधियों ने आज शहर के विभिन्य चौक चौराहों होते हुए सारण डीएम और छपरा सदर एसडीओ और शहर के सभी सिनेमा घरों को ज्ञापन देकर विवादित फ़िल्म पद्मवाती अब पद्मावत को अपने सिनेमा घरों में नही चलाने का किया आग्रह। वही इस फ़िल्म को लेकर चल रहे भाड़ी विरोध को लेकर आज छपरा में भी करणी सेना समेत समस्त हिदूवादी संगठनों के प्रतिनिधियो ने आक्रोश मार्च निकाला और अपना विरोध दर्ज कराया ।

आक्रोश मार्च शहर के नगरपालिका चौक पहुँच एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया जिसमें इस मौके पर सदस्यों ने कहा कि फ़िल्म पद्मावती अब पद्मावत के निर्माता निर्देशकों एवम इस फ़िल्म के जुड़े सभी लोगो एवम केंद्रीय फ़िल्म प्रमाणन प्रसून जोशी पर देश द्रोह की मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई लोगो ने कहा कि संजय लीला भन्साली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के तथ्य क्षत्रिय समाज सहित महिलाओं एवम हिंदू संस्कृति पर सीधा हमला है फ़िल्म के विषय वस्तु क्षत्रिय समाज के भावनाओ को ठेस पहुचाँ रही है फील के तथ्यो से अपमान के वजह के कारण क्षत्रिय समाज सहित महिलाओं में भाड़ी ग़ुस्सा एवम आक्रोश है । इस फ़िल्म को किसी भी स्वरूप में फिल्मी पर्दे आदि पर आने से अगर नही रोकी गई तो आम जनों के गुस्से व भाड़ी आक्रोश से इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैजिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी वही आज इनके द्वारा ये निर्णय भी लिया गया है कि आगामी 23 जनवरी को आमरण अनशन सह मशाल जुलूस निकाला जाएगा वही अगर फ़िल्म रिलीज हुई तो 25 जनवरी को काला दिवस मनाया जयेगा। 
वही इस आक्रोश मार्च एवम नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता सीपीएस ग्रुप के निदेशक हरेंद्र सिंह ने किया । जबकि संचालन डॉ धीरज सिंह वीरू ने की इस मौके पर जिला पार्षद विजय प्रताप चुन्नू कुमार भार्गव सोनू,इंजीनियर हरेंद्र कुमार सिंह अजय सिंह मुखिया ,अजय सिंह करणी सेना अध्यक्ष राजू सिंह पंकज सिंह चद्रशेखर बबलू दीपक जी विकास प्रिंस बीरेंद्र अजित कुंदन समेत सैकड़ो सदस्य मौजूद थे।