मढ़ौरा स्टेशन रोड में नाली का गंदा पानी बहने से लोग परेशान

मढ़ौरा : स्थानीय स्टेशन रोड में बैंक ऑफ इंडिया के आस पास नाली का गंदा पानी बहने से लोग परेशान है।जर्जर रोड में बना गढ़ा में गंदगी इकठा होकर एक तो बदबू दे रहा है,दूसरी तरफ गाड़ियों के छींटे से पैदल राहगीरों के कपड़े गंदे हो जा रहे है।रिहायसी व पॉश इलाका में नगर प्रशासन के नाक के सामने इस तरह के स्थिति से लोग हैरत में है।स्थानीय लोगो का कहना है नगर के जन प्रतिनिधि व अधिकारी इसी स्टेशन रोड होकर आवाजाही करते होंगे ।फिर भी रोड पर फैल रहे गंदगी को देखकर भी नजरअंदाज कर दे रहे है। इसको लेकर राहगीरों के दिलोदिमाग में दोषपूर्ण कार्य प्रणाली की नगर में स्थिति साफ साफ झलकती है और बद दुआ बकते आते जाते रहते है।वहीं स्थानीय लोग नगर प्रशासन के नगर में साफ सफाई की ब्यवस्था को लेकर असंतुष्ट है।इसको लेकर स्थानीय अशोक कुमार गुप्ता,रविन्द्र सिंह ,विनोद कुमार गुप्ता, अशोक सिंह,रमेश कुमार,तारकेश्वर सिंह समेत अन्य लोग भी मुखर विरोध कर रहे है।