मिलन समारोह में मंचासीन अतिथि
– शहर के बस स्टैंड स्थित देव पार्टी जोन में हुआ कार्यक्रम

परवेज अख्तर/
सीवान. शहर के बस स्टैंड स्थित देव पार्टीजोन में जन अधिकार पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न दलों के कार्यकर्ता शामिल हुए. इस मिलन समारोह में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों में मो. शहाबुद्दीन, एजाज अहमद, मैनुद्दीन मियां मुख्तार मियां सहित दर्जनों लोगों ने पार्टी एवं पार्टी के नेता पप्पू यादव के विचारों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए. मिलन समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ध्रुव यादव ने किया. वहीं संचालन पार्टी के प्रदेश महासचिव संजय रानीपुरी द्वारा किया गया. मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता प्रेमचंद्र सिंह ने कहा कि अब जरूरत आ पड़ी है बिहार में नव निर्माण की लड़ाई सीवान की धरती से यहां के छात्र-नौजवानों व किसानों को स्वावलंबी कर शुभारंभ किया जाय. कहा कि एक ओर पक्ष अपनी कुर्सी बचाने के लिए अपना चेहरा चमकाने तो दूसरी तरफ कुंभकरीय की नींद में सोया हुआ है. दरौंदा उप चुनाव का परिणाम यह दर्शाता है कि सत्ता का अहंकार और विपक्ष गुरुर चकनाचूर हो गया है. समारोह में गोपालगंज के जिला अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, छात्र प्रदेश महासचिव अरविंद यादव, जिला परिषद के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, गुफरान अहमद सिद्दीकी, गुफरान अंसारी, रेहान अली, विकास पांडे, महिला सेल की जिला अध्यक्ष पूनम सिंह, विक्रमा यादव, विनोद सम्राट, रूबी आनंद, सलीम, अभिषेक, आशीष यादव, सोनू यादव, संतोष ठाकुर आदि सीवान व गोपालगंज के कार्यकर्ता मौजूद रहे.