अधेड़ ने आठ वर्षीय मासूम संग किया दुष्कर्म
✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर शाम आठ साल
की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया
है। पीड़ित बच्ची की मां द्वारा दिए गए आवेदन पर महिला थाना में मामला
दर्ज किया गया है। परिजनों ने बताया कि रघुनाथपुर थाना क्षेत्र एक गांव
में बच्ची अपने नाना के घर आई थी। सोमवार की देर शाम गांव निवासी 50
वर्षीय मनोज सिंह ने बच्ची को अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को
अंजाम दिया। बच्ची ने शोर मचाना शुरू किया तो आवाज सुनकर जब तक ग्रामीण
मौके पर पहुंचे आरोपित फरार हो गया। इसके बाद गांव वालों ने पीड़ित बच्ची
को थाना लाया, लेकिन रघुनाथपुर थाना में मौजूद चौकीदार ने उन्हें घर वापस
भेजा दिया। बाद में जैसे ही मामले की जानकारी थानाध्यक्ष को मिली,
उन्होंने पीड़ित परिवार को महिला थाना भेज आरोपित की गिरफ्तारी के लिए
छापेमारी शुरू कर दी। महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर बच्ची को मेडिकल
टेस्ट के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। स्थानीय लोगो का कहना है कि इसके
पूर्व भी कई बार मनोज जेल जा चुका है, उसपर पूर्व से भी कई मामले दर्ज
हैं और हाल ही में वह जेल से छूट कर आया है। महिला थानाध्यक्ष मंजू सिंह
ने बताया कि आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पीड़ित की मां
के आवेदन कर मनोज सिंह को आरोपित किया गया है,जिसकी गिरफ्तारी के लिए
छापेमारी चला रही है।




Recent Comments