Θ बेतिया – राष्ट्रीय आजाद मंच के प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी विद्यानाथ पासवान को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए ज्ञापन सौंपा है

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार👉
आज दिनांक 18 मई 2018 को राष्ट्रीय आजाद मंच के प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी विद्यानाथ पासवान को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए ज्ञापन सौंपा है, राष्ट्रीय आजाद मंच के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश कुमार दुबे ने बताया कि कि विगत 16 अप्रैल को चनपटिया प्रखंड के घोघा चौक पर पंचायत स्तर के समस्याओं को लेकर जन आंदोलन किया गया था जिसमें तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी,डीडीसी,सीईओ और वीडियो के आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित किया गया था।
पदाधिकारियों ने 1 सप्ताह के अंदर समस्याओं से निजात दिलाने की बात रखकर हम आंदोलनकारियों को सड़क से तो उठा दिया गया परंतु एक महीने बाद भी इस दिशा में कोई ठोस कदम अभी तक नहीं उठाया जा सका है.लिहाजा हम क्षेत्रवासी पुनः पंचायत की समस्याओं के लिए जन आंदोलन का विचार बना रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी से निवेदन की जल्द से जल्द इन समस्याओं से क्षेत्र वासियों को निजात दिलाये.वही मंच के विभाग प्रमुख दीपक कुशवाहा और जिला अध्यक्ष गोलू मिश्रा ने कहा कि यदि एक सप्ताह में मांग पूरी नही होती है राष्ट्रीय आजाद मंच चरणबद्ध आंदोलन करने को मजदूर होगा।
जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.प्रतिनिधि मंडल में जिला उपाध्यक्ष अनुराग चतुर्वेदी के साथ नगर प्रभारी सोनू चौबे, विकास कुशवाहा रोशन सिंह, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे॥
भवदीय.