समस्तीपुर: क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में सिरसी ने किया एकडरा को पराजित
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

विभूतिपुर
विभूतिपुर प्रखंड के माना राय टोल स्थित खेल मैदान में दूर देहात क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन बुधवार को समारोहपूर्वक किया गया।उदघाटन महंथ गोपाल दास ने की।अध्यक्षता सचिव प्रभु नारायण झा ने की।आज के पहले मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए सिरसी की टीम ने 72 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी।जबाब में खेलने उतरी एकडरा की टीम 52 रन पर ही सिमट गयी।विजेता टीम के खिलाड़ी जय प्रकाश को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया।निर्णायक की भूमिका में नरेंद्र पंडित व रवि प्रकाश थे।मौके पर आयोजक टीम के कप्तान राम कुमार राय,पिंटू कुमार,अजय कुमार राय,कौशल किशोर,अरुण कुमार फेकन,मुकेश राय, ललन राय, श्रवण कुमार,वीरू ,जितेंद्र सह,अमरेंद्र पंडित आदि थे।टूर्नामेंट का आयोजन कौशल विकास केंद्र माना राय टोल ने की थी।यह जानकारी दूर देहात क्रिकेट क्लब मनाराय टोल के कप्तान राम कुमार राय ने दी।