मढ़ौरा में आयुष्मान गोल्डेन कार्ड से आंख और दांत का होगा मुफ्त इलाज, योजना से टैग हुआ अस्पताल

✍️संजीव कुमार/मढ़ौरा(सारण): प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के गोल्डेन कार्ड से अब मढ़ौरा में आंख और दांत का मुफ्त इलाज शुरू होगा I इस योजना से मढ़ौरा स्थित अखिलेश्वरी आई व दंत अस्पताल को विभाग ने टैग कर ग्रामीण क्षेत्र को सुविधा दे दी है I बुधवार को अस्पताल में योजना का जिला बीजेप अध्यक्ष रमेश प्रसाद,महामंत्री रंजित सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारम्भ किया I

उक्त अस्पताल अखंड ज्योति परसा के बाद जिला का दूसरा आंख अस्पताल होगा जहा आयुष्मान गोल्डन कार्ड से गरीब मरीजो का मुफ्त में इलाज किया जायेगा I उक्त अस्पताल से गांव देहात सहित छपरा और आसपास के जिला के मरीज को आंख की बीमारी में राहत मिलेगा I दंत चिकित्सक डॉ चन्दन कुमार गुप्ता ने बताया कि उक्त अस्पताल में आधुनिक मशीनों की मदद से आंखों का सर्जरी और लेंस प्रत्यारोपण किया जायेगा I वैसे लाभुक जिनका आयुष्मान गोल्डन कार्ड नहीं बना होगा वे भी अस्पताल परिसर में आयुष्मान मित्र से निशुल्क कार्ड बना सकते है I आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने के लिए एक काउंटर लगातार क्रियाशील रहेगा I

इस अवसर पर आंख सर्जन उत्कर्ष भरद्वाज,डॉ राजीव कुमार, नेत्र सहायक शकुंतला कुमारी, भाजपा के शंभू सिंह,भानु प्रताप सिंह, तेजप्रताप सिंह, मुन्नालाल गुप्ता, श्याम नंदन विद्रोही,बबलू मिश्रा, तारा देवी, धनंजय सिंह, अनिल ठाकुर,घुटुक सिंह, युवराज भास्कर, सुशील गुप्ता, केदार राय प्रियतम सिंह, अवतार कृष्ण सहित अन्य लोग उपस्थित थे I




Recent Comments