अमनौर/सारणः मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत प्रखंड के धरहरा खुर्द पंचायत के वार्ड संख्या एक बलहा गांव में नलजल योजना कार्य का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार व पुजापाठ कर वार्ड सदस्या ध्रुवपती देवी द्वारा किया गया .गुरुवार को उक्त योजना के शुभारंभ करने के पश्चात वार्ड सदस्या ध्रुवपती देवी ने कहा कि बिहार सरकार के सात निश्चय योजना लागू करने से पंचायत के वार्ड क्षेत्र के लोगोंं को भी शुद्ध पेयजल आपूर्ति का फायदा मिलेगा . उन्होंने इसके लिए बिहार सरकार को इसके लिए धन्यवाद दिया. उक्त कार्य के शुरू होने के बाद यहां के लोगों मे खुशी व्यापत है. उक्त मौके पर मुख्य रूप से मुखिया पति बसंत सिंह, युवा नेता मंयक कुमार सिंह, तेजनारायण सिंंह, अजय सिंह, पिंंटू सिंह आदि लोग उपस्थित थे.