सुनवाई के दौरान दो पक्ष के औरतों ने कर ली मारपीट

मढ़ौरा(सारण)।जमीनी विवाद को लेकर सीओ और थानाध्यक्ष जनता दरबार में लोगों की समस्या सुन रहे थे । दो पक्षों के एक जमीनी विवाद में दोनों तरफ से महिला, पुरुष दोनो पहुंचे थे। सीओ के साथ ड्युटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी दोनों मामले को देख रहे थे । इसी दौरान दोनों पक्ष से तनातनी बढ़ गयी । सीओ और पुलिस अधिकारी जब तक स्थिति को समझते तबतक एक पक्ष की महिला ने दूसरे पक्ष की एक महिला को उसका बाल पकड़ कर नीचें पटक दिया । हलांकि बाद में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मामले को नियंत्रित किया ‌। इस दौरान थोड़ी देर के लिए थाना पर अफरातफरी का महौल बन गया और भीड़ जमा हो गयी । मिली जानकारी के अनुसार धेनुकी निवासी बबिता देवी पति रधुवर ठाकुर और दुसरे पक्ष के जगमति कुंवर पति स्व विधा ठाकुर के बीच एक जमीन के टुकड़े को लेकर विवाद था । उक्त विवाद को लेकर दोनों पक्ष को अंचल कार्यालय के द्वारा नोटीस भेज कर शनिवार को थाना बुलाया गया था । दोनों पक्ष जनता दरबार में अपनी अपनी बात रख रहे थे । इसी दौरान किसी बात पर दोनों पक्ष की महिलाएं उग्र हो गयी और आपस में उलझ गयी । मामले में किसी पक्ष द्वारा शिकायत दर्ज कराने की जानकारी नही है । सीओ रविशंकर पाण्डेय ने बताया कि शनिवार को जनता दरबार में कुल तीन मामले पर जांच होनी थी । एक मामले का निपटारा कराया गया है ।