सड़क दुर्घटना में ज़ख़्मी व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
नगरा/सारण । खैरा थाना क्षेत्र के कृष्णा चौक के समीप शुक्रवार की लोहा टोला गाँव के 45 वर्षीय धर्मनाथ सिंह को अपाची मोटरसाइकिल से धक्का लग गया ।जिससे वो बुरी तरह से जख्मी हो गए।उपस्थित ग्रामीणों ने आनन फानन में गामीणो ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया ।जहां इलाज के दौरान उक्त व्यक्ति धर्मनाथ सिंह ने दम तोड़ दिया।बताया जाता है कि साइकिल से छपरा से अपने घर जा रहे थे पीछे से अपाची मोटरसाइकिल से धक्का लग गया ।घटना के बाद मोटरसाइकिल सवार मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया ।मौके पर पहुची पुलिस मोटरसाइकिल जप्त कर थाना लायी ।इस बात की जानकारी थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार ने दिया ।