दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
मंडल कारा के गेट से 50 ग्राम गांजा जब्त उपाधीक्षक के प्रतिवेदन पर नगर थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी
कैदियों से मुलाकात के दौरान उनके परिजनों द्वारा चोरी छिपे गांजा देने की साजिश को जेल गेट पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने नाकाम कर दिया है। जेल के गेट नंबर 2 से सुरक्षा गार्डों ने करीब 50 ग्राम गांजा जब्त किया है। कैदियों से मुलाकात करने आए लोगों के सामान की तलाशी के दौरान गांजा पकड़ा गया। गांजा को तेल के जरकिन में छुपा कर रखा गया था। मामले में जेल उपाधीक्षक संजय कुमार गुप्ता के प्रतिवेदन पर नगर पुलिस प्राथमिकी दर्ज की है। नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बताया जाता है कि मंगलवार को दिन के करीब 11:00 बजे जेल के गेट नंबर 2 पर सुरक्षा गार्ड मुलाकात करने आए कैदियों के परिजनों के सामान की तलाशी कर रहे थे। इसी दौरान तेल के जरकिन में छिपाकर रखे गए गांजा पर उनकी नजर पड़ी। पूछताछ करने पर कैदियों से भेंट करने आए लोगों में से किसी ने स्वीकार नहीं किया किया उनका सामान है। गार्डों ने गांजा को जब्त कर लिया और इसकी सूचना उपाधीक्षक को दी। उपाधीक्षक के प्रतिवेदन पर नगर पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यहां बता दें कि मंडल कारा में आपत्तिजनक सामान अक्सर बरामद होते रहता है। जेल के भीतर आपत्तिजनक सामान कैसे पहुंचते हैं इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रही है। पूर्व में कई बार शक की सुई जेल गेट पर तैनात सुरक्षा गार्डों की ओर भी उठती रही है। इस कारन पूर्व में जेल के एक दो सुरक्षा गार्डों को भी हटाया जा चुका है। जेल गेट से गाजा की बरामदगी एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है।