मढ़ौरा खैरा सड़क की गुणवता की जांच करने नहीं पहुंची पटना से जांच टीम –
$गुणवता को लेकर सांसद ने की थी शिकायत


मढ़ौरा(सारण): शुक्रवार को मढ़ौरा -खैरा सड़क सहित अन्य सड़क निर्माण में हुई अनियमितता और मानक में हुआ घोर उल्लंघन का जांच करने पटना से एक टीम छपरा पहुंचने वाली थी । पुरे दिन टीम का इंतजार बिभाग के अधिकारी और आम लोग भी करते रहे लेकिन टीम निर्धारित दिन को नहीं पहुंची।

बता दे कि पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव श्री अमृत लाल मीणा ने एक टास्क फोर्स का गठन किया है जो मढ़ौरा-खैरा सहित अन्य सड़कों का गहनता से जांच करने वाली थी। टीम को जांच के बाद अपनी रिपोर्ट को विभाग को सौंपना था। मढ़ौरा खैरा नवनिर्मित पथ जो अभी बन ही रहा था और बनने के साथ ही उखड़ने लगा है। सड़क निर्माण में अनियमितता और मानक के विपरीत कार्य कराये जाने को लेकर स्थानीय लोगों ने सांसद से शिकायत की थी। सड़क की खराब गुणवता को सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने खुद से देखा और लोगो शिकायत को सही पाया था इस सड़क की खराब गुणवता को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने भी जिला पदाधिकारी से लिखित रूप में से शिकायत की थी।
#कमी को ढ़कने के लिये पीसीसी सड़क को पीच कर रहा है ठेकेदार :-
सड़क निर्माण में कमी को ढकने के लिए बीते दो दिनों से ठेकेदार ने अपना प्रयास शुरू कर दिया है। मढ़ौरा नगर में ढलाई की गई पीसीसी सड़क पर पीच की परत चढ़ाने का काम पूरे रात जारी है। जांच टीम के आने की सुचना से ठेकेदार की बेचैनी बढ़ गई है। ठेकेदार वर्त्तमान में दिन रात टूट रही सड़क और सड़क पर बने दरार और गढ़ो की पैचिंग में लग गया है। हालांकि लोगों को उमींद है कि जांच टीम के आने से खराब निर्माण और निर्माण में हुई लूट का खुलासा हो सकेगा। लेकिन जांच टीम के शुक्रवार को नहीं पहुंचने से लोग निराशा में है।
साभार- संजीव कुमार दैनिक भास्कर सारण ।