सारण : बनियापुर में बैंक के धीमी गति के कारण बीस हजार खाताधारी परेशान
बनियापुर(सारण)
प्रखंड के स्टेट बैंक सहजीतपुर के लिंक शाखा से जुड़े करीब दस ग्राहक सेवा केंद्र में अपना खाता खुलवाये करीब पंद्रह हजार खाताधारी का खाता के वाइ सी के चलते बंद हो गया है।इन खाताधारीयो का खाता अभी काम नहीं करने के कारण इन ग्राहकों को काफी कठिनाइयो का सामना करना पर रहा है, जिसका असर ग्राहक सेवा केन्द्र पर भी हो रहा है।जहाँ रोज ग्राहकों ओर इन केंद्रों के कर्मचारियों से तू तू मै मै हो रही हैं।हालांकि कितने ग्राहकों का कहना है कि हम सब एक महीने से के वाई सी फार्म बैंक में जमा करने के बाद भी खाता अभी चालू नही हो पाया है।इन परेशानियों के कारण कितने लोगों का तबियत बिगड़ने के बाद इलाज कराने में भी दिक्कत हो रही है।मालूम हो कि बैंक द्वारा जितनी पुरानी खाता ग्राहक सेवा केंद्र में खुली हैं उसमें करीब पचास प्रतिशत खाता के वाई सी पूरा नही करने के कारण बंद हो गया है।
**********क्या कहते है खाताधारी*****
इस संम्बंध में खाताधारी ज्ञान्ति देवी,बेबी देवी,असमा निशा,फूलझड़ी देवी आदि खाता धरियो ने बताया कि हमलोगों को रोज सी इस पी से बैंक में व बैंक से सी इस पी में दौड़ाया जाता हैं।
******क्या कहते हैं शाखा प्रबंधक******
इस संबंध में शाखा प्रबंधक का कहना है कि बहुत जल्द ही सभी ग्राहकों का खाता चालू कर दिया जाएगा,रोज ब्रांच में काम चल रहा है और धीरे धीरे खाता चालू किया जा रहा हैं।
अभय सिंह बनियापुर




Recent Comments