दरिहारा पंचायत के वार्ड न. 12 में नल जल योजना का हुआ शुभारंभ

दरियापुर (सारण):प्रखण्ड क्षेत्र के दरिहारा पंचायत के वार्ड न० 12 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नल जल योजना का शुभारंभ किया गया. योजना का विधिवत शुभारंभ भाजपा कार्य समिति के सदस्य राकेश कुमार सिंह ने नारियल फोड़ कर किया. इस दौरान उन्होनें बताया की नल जल योजना की शुरुआत से ग्रामीण क्षेत्रों में एक नई क्रांति का आगमन हो गया है. नल जल योजना के माध्यम से ग्रामीणों को शुद्ध पेय जल मिलेगा जिससे हर परिवार में खुशियों की लहर दौड़ेगी तथा सभी को दूषित जल से मुक्ती मिलेगी. इस मौके पर वार्ड सदस्य बेबी सिंह, प्रिंस सिंह, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि रत्नेश कुमार सिंह, सचिव दुर्गा सिंह, गुप्ता पासवान, शिव कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष रामानंद सिंह, राम बाबू सिंह, अरविन्द सिंह, आनन्द सिंह आदि उपस्थित थे.




Recent Comments