जहाजपुर:खटीक समाज के चुनाव संपन्न,खिचीं अध्यक्ष टेपण उपाध्यक्ष मनोनीत

आज़ाद नेब
जहाजपुर 9 जून। श्री सत्यनारायण भगवान धर्मशाला में खटीक समाज जहाजपुर की एक बैठक रखी गई। जिसमे सर्वसमति से अध्यक्ष पद पर प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश खिची, उपाध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश टेपण व् कोषाध्यक्ष पद पर मिश्री जी सोयल को मनोनीत किया गया।
समाज के लोगों ने मनोनीत नई कमेटी के सदस्यों को साफा बन्दवाकर व फूलों की माला डालकर होसला अफजाई की। साथ ही पूर्व कमेटी के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बाबू लाल खटीक,कैलाश टेपण,पार्षद महेन्द्र खटीक,भवानी शंकर खिचीं व समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।




Recent Comments