मारपीट के बाद चैन व नगद छिना , 8 नामजद

परवेज़ अख्तर/सीवान :

जिले के बसन्तपुर के मदन राम के साथ उनके पटीदारों ने गुरुवार को मारपीट किया । मामले में मदन राम के बयान पर शनिवार को कांड संख्या 233/ 19 दर्ज की गई है , बयान में कहा है कि गुरुवार को मेरे पटीदार अश्लील गाना बजा रहे थे । मना करने पर मेरे पटीदार बाबूलाल राम , विकास कुमार राम एवं सबिता देवी हाथ मे लिए लाठी-डंडा से मारकर मुझे जमीन पर गिरा दिया । उसके बाद ससुराल के लोग व सारण के इसुआपुर थानाक्षेत्र के सहवां के चंदेश्वर राय , महेंद्र राय , विनोद राम , मुन्ना राम व जितेंद्र राम को बुलाकर लाठी , रॉड तथा चाकू से मारपीट किया । बचाने आये मेरे भतीजा से मारपीट कर सोने का चैन व दस हजार नगद छीन लिया । भागने के दौरान महेंद्र राम अपनी बाइक छोड़कर भाग गया । पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है ।