
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण)। मढ़ौरा बाजार निवासी व युवा कृषि सलाहकार विक्की आनंद का निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार विक्की आनंद को ब्रेन स्ट्रोक हो गया था, जिसके बाद परिजन उनका इलाज पटना में करा रहे थे। सोमवार को मनहूस खबर मिलते ही परिजनों और बाजार के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। अचानक से युवा के निधन के खबर से लोग हतप्रभ हो गए। काफी मिलनसार और हंसमुख युवक के निधन से परिवार ही नही समाज की अपूरणीय क्षति पहुंची है। शव घर पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंच परिजनों का ढाढस बंधाया। विक्की आनंद मढ़ौरा बाजार निवासी रामाकांत प्रसाद के पुत्र और व्यवसाई संघ के राजद नेता विष्णु गुप्ता के छोटे भाई थे और स्थानीय गृह प्रखंड मढ़ौरा में कृषि सलाहकार के पद पर कार्यरत थे।
___




Recent Comments