
मांझी(सारण)। मांझी प्रखंड के मुबारकपुर काली मंदिर परिसर में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान सह सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हो गया। इससे पहले शनिवार से शुरू चौबीस घण्टे का अखण्ड अष्टयाम रविवार को सम्पन्न हुआ। ततपश्चात गायक वरुण कुमार उर्फ लाल बाबा ने राम विवाह के प्रसंग से स्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। उधर देर शाम को मुबारकपुर उच्च विद्यालय के प्रांगण में आयोजित देवी जागरण कार्यक्रम में गायक रवि सिंह राजा भोजपुरिया और नेहा राज ने देवी गीतों के माध्यम से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जागरण कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन मांझी के थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने किया। समारोह में पूर्व मुखिया विजय सिंह राहुल प्रकाश सिंह संत सिंह अरविंद सिंह संजीत साह।मुखिया। मोहन सिंह राधेश्याम सिंह मनोज कुमार सिंह तथा जदयू नेता निरन्जन सिंह आदि मौजूद थे। समारोह का संचालन समाजसेवी सह उद्योगपति धर्मेन्द्र सिंह ने किया।




Recent Comments