जयंती पर याद किये गए मांझी के भूतपूर्व विधायक रामेश्वर दत्त शर्मा
संवाददाता, मांझी
मांझी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे रामेश्वर दत्त शर्मा को स्थानीय लोगों ने याद किया व उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।


   मांझी प्रखण्ड क्षेत्र के शीतलपुर पंचायत भवन पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों व समाजसेवियों ने स्वर्गीय रामेश्वर दत्त शर्मा के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।

    इस दौरान शीतलपुर पंचायत के पूर्व मुखिया मुन्ना जी, गोरखनाथ सिंह, डब्लू सिंह, आशीष पांडे, धीरज पांडे रेखा मिश्रा आदि उपस्थित थे।