सरण/मढ़ौरा ।
प्रखंड के मुबारक पुर निवासी इंद्रदेव साह के पुत्र धर्मेंद्र साह का बीते बुधवार को हृदय गति रुक जाने से उनकी मौत हो गई थी। शोक में डूबे परिवार से भाजपा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष सह जिला परिषद भाग तीन के प्रत्याशी अनिल शर्मा ने मिल कर सांत्वना दी । बता दे कि धर्मेंद्र साह की पिछले 1 जुलाई को अमनौर के कुआरी निवासी वीरेंद्र साह के पुत्री खुशबू से शादी हुई थी । अभी नवविवाहिता की हाथ की मेहंदी भी नहीं उतरी थी की उसे विधवा हो जाना पड़ा। नवविवाहिता चित्कार मार कर रो रही थी और बार-बार बेहोश हो रही थी। सांत्वना देने वालों में मंडल अध्यक्ष के साथ आईटी सेल के मुन्ना प्रताप कुशवाहा राजकुमार राय, राजन कुमार आदि शामिल थे ।