यात्रा के दौरान थोड़ी सी लापरवाही पड़ती भारी, सभंलकर करे चले नहीं होगी कभी परेशानी

सोनपुर(संजीत कुमार)।सोनपुर मेले में लोगों को जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रदर्शनी लगाई गई है । जिससे लोगों में जागरूकता आए । जागरूकता के कमी के कारण लोग कई तरह की योजनाओं के लाभ से वंचित होते हैं या थोड़ी सी लापरवाही के कारण घटनाएं या दुर्घटनाएं होती है । मेले में परिवहन विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में लोगों को यातायात के नियमों को जानकारी देकर उनकी सुरक्षा की भी जानकारी दिया जा रहा है। इस प्रदर्शनी के प्रवेश द्वार से लेकर प्रदर्शनी स्थलों के मार्ग पर पक्कीकरण किया गया है। स्थलों पर डेमो के रूप में सड़क पर यातायात के निशान बनाए गए हैं । गाड़ियों को कैसे चलाये , यातायात के दौरान अपने साईड से चलाना है । सड़क किनारे दिए गए मार्किंग का अर्थ क्या है। लाल ,पीले, हरे सिंगल का मतलब क्या है यह भी बताया जा रहा है । प्रदर्शनी के माध्यम से ड्राइवरी की तौर तरीके बताए जा रहे हैं । इस प्रदर्शनी में हिंदुस्तान सुमुलेटर (कंप्यूटर वाले वाहन )लगे हुए हैं और सीट पर बैठा हुआ चालाक ट्रेनिंग देकर यह बता रहा है कि गाड़ी को कितना स्पीड में चलाना चाहिए । हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने का मतलब क्या है ? उनकी जान की सुरक्षा भी बताया जा रहा है कि कभी तेज गति से वाहन को परिचालन ना करें । दूसरे गाड़ियों के साथ ओवरटेक ना करें । ओवरटेक करना जान जोखिम में डालने के बराबर है । परिवहन विभाग द्वारा बनाए गए नियम को भी पंपलेट के द्वारा लोगों को निशुल्क वितरण कर जानकारी दिया जा रहा है । स्टॉल में नुक्कड़ नाटकों के द्वार मेलार्थी को परिवहन से संबंधित विस्तृत जानकारी दिया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक के द्वारा बताया जाता है कि किसी भी वाहन के परिचालन के पहले ड्राइवरी सीखना अत्यंत आवश्यक है साथ ही बनाए गए नियमों को पालन करना आवश्यक हैं। वाहन चलाने की पूर्व ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण ,इंसुरेंस वाहन के कागजात अपने पास जरूर रखें ।
निवालिक बच्चे या मोटरसाइकिल पर ट्रिपल लोडिंग न करे , बड़े वाहन चलाते वक्त सीट बैल्ट का प्रयोग करे ।
बता दें कि सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त होने वाली छोटी-छोटी गलतियां बड़े हादसों की वजह बन जाती है। इन हादसों के लिए 80% मामले में चालक ही जिम्मेदार होते हैं । चालकों में सूझबूझ की कमी के कारण दुर्घटनाएं होती है । नेशनल हाईवे पर नौसिखिया चालक वाहन द्वारा तेज गति से वाहन परिचालन करते देखे जाते हैं । नाबालिक बच्चे धड़ल्ले से गाड़ी चलाते हैं लेकिन इसकी जांच पड़ताल शायद ही कभी होती है । यह भी एक सबसे बड़ी समस्याएं होती है। वाहन चालकों को टायर के दबाव ,ब्रेक पैड्स ,कैलकुलेट टायर की दशा ,ब्रिक वाहन की दशा पर ध्यान रखना चाहिए साथ ही वाहन चलाने के दौरान ड्राइवर को व्यवहार की पहचान भी बहुत जरूरी है । वाहन चलाते समय हमेशा मोड़ने तथा ब्रेक लगाने से पहले आसपास और पीछे से आ रहे वाहन को जरूर देखना चाहिए । अचानक वाहन को रुकना या मोड़ना अक्सर हादसों का कारण बनता है । इन सारी बातें को बारीकी से प्रदर्शनी में लगाएं गए बैनरों व पोस्टलों पर प्रदर्शित किया गया है ।