सारण :ताला तोड़ दो स्कूलों में चोरी 
———
अमित कुमार की रिपोर्ट 
———
लहलादपुर
मिडिल स्कूल जलालपुर और मिडिल स्कूल लहलादपुर में ताला तोड़ चोरों ने बर्तन व अन्य सामान चुरा लिया है। घटना शुक्रवार रात कि है। घटना कि जानकारी तब हुई जब स्कूल खोलने शनिवार कि सुबह शिक्षक पहुंचे। मिडिल स्कूल लहलादपुर के एक कमरे से एमडीएम के लिये रखे गये बर्तन, प्लेट व मशाले चुराये गये है। मिडिल स्कूल जलालपुर में तो चोरों ने ऑफिस का ताला तोड़ा है और आलमीरा में रखे गये अभिलेख व अन्य कागजात को बिखेर दिया है। चोरों ने बर्तन सहित किसी भी सामान को छुआ तक नही है। इसलिए पुलिस इस स्कूल में हुई चोरी कि घटना को संदेह कि नजरों से देख रही है। मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस ने कहा कि चोर समान चुराने आयेंगे न कि अभिलेख फाड़ने। गौरतलब है कि मिडिल स्कूल जलालपुर में कुछ महीने पहले शिक्षा समिति ने कुछ टीचरों का सामंजन दूसरे स्कूलों में किया था। तब अन्य टीचरों ने सामंजन वाले स्कूलों में योगदान कर लिया था लेकिन शिक्षक संतोष प्रसाद ने बीमारी का बहाना बना मेडिकल लीव ले लिया था। मिडिल स्कूल पंडितपुर में सामंजन होने के बावजूद संतोष प्रसाद आज तक मिडिल स्कूल जलालपुर में जमे हुये है। शिक्षा विभाग से जुड़े जानकारों का मानना है कि ऐसे ही किसी अभिलेख को ले घटना हुई हो। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पहली नज़र में चोरी कि घटना संदेहास्पद है। हेडमास्टर से मांगा गया है कि चोरी वाले दिन स्कूल बंद करने के समय कौन कौन मौजूद थे।