अंता: सहायक निदेशक संजय यादव ने स्कूल का किया निरीक्षण
उस्मान खान ( Edited by आज़ाद नेब )
अंता 24 मई- सर्व शिक्षा अभियान के सहायक निदेशक संजय यादव ने बुधवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्द्यालय आमा की झोपड़ियां का अवलोकन किया । इस दौरान वहाँ मौजूद बच्चों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली वहीँ स्कूल की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली । उन्होंने स्कूल में पेयजल, शौचालय, मिड डे मील आदि की भी जानकारी ली तथा व्यवस्था पर सन्तोष जताया । इस अवसर पर प्रधानाचार्य मुकुट बिहारी शर्मा, अध्यापक आनन्दी लाल पोटर सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे ।




Recent Comments