छपरा।मंगलवार को सारण जिला युवा जदयू के जिलाध्यक्ष डॉ विशाल सिंह राठौर ने दिनाँक 21-10-20को मढ़ौरा विधानसभा के ओलहणपुर इस्लामिया हाइ स्कूल में प्रस्तावित मुख्यमंत्री नितीश कुमार का चुनावी सभा स्थल का मुआयना किया । युवा जदयू सारण जिला और जदयू के वरीय नेता मुरारी सिंह द्वारा भी मुआयना किया गया जहाँ हेलीपैड बनना था स्कूल के जिस कक्ष में बैठेंगे उसका भी मुआयना किया गया।इस अवसर पर अपर समाहर्ता और युवा जदयू के कई पदाधिकारी मौजूद थे। जिसमें मुख्यरूप से पवन कुमार सिंह महासचिव,प्रभास शंकर,पंकज तिवारी सचिव,मढ़ौरा प्रखण्ड अध्यक्ष हैप्पी सिंह नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र साह, नगरा प्रखण्ड अध्यक्ष गुड्डु सिंह ,अभय सिंह, मो फिरोज,नासिर खान,सोंनु आलम,रविप्रकाश प्रसाद इत्याद दर्जनों लोग थे।