मढ़ौरा(सारण)। देश से लेकर विदेश तक अपनी पहचान वाली मढौरा की मॉर्टन टॉफी ,चीनी मील सहित चार चार फैक्टरियों से गुलजार रहने वाली औधोगिक नगरी आज राजनीतिक कारणों से  वीरान पड़ी है। आज जो स्थिति मढौरा की हुई है, इसके लिये जिम्मेवार 30 साल के शासक है। चुनावी घोषणा में जो आपसे रोजगार देने की बाते करते है। उनसे पूछिये की मढौरा के लोगो को बेरोजगार किसने किया। यहाँ के किसान जो कभी गन्ना की खेती करके खुशहाल रहा करते थे। उन खेतों को बंजर किसने किया।उक्त बातें मढौरा से लोजपा के प्रत्याशी विनय कुमार सिंह ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कही।उन्होंने मढौरा, तुजारपुर, पटेढ़ी, अगहरा, सलिमापुर आदि गाँवो में सघन दौरा कर लोगो से जनसंपर्क किया। उन्होंने ये भी कहा कि यहाँ जिस भी पार्टी के विधायक चुने गये,उन्होंने सिर्फ जनता को पार्टियों ,जातियों और दलों में बांटकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकी है। लेकिन समाज मे किस प्रकार से सभी वर्गों का समान रूप से विकास हो सके , इस पर ध्यान नही दिया गया। लेकिन अब की जनता इन झूठे वादों करने वालो की झांसे में नही आने वाली। बल्कि जनता इस बार मढौरा को बेरोजगार करने और मढौरा की मिठास छीनने वालो को करारा जबाब देगी। वही लोजपा के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने भी क्षेत्र के कई पंचायतो में घूम- घूमकर अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील की। इस दौरान, सत्येंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, उदय सिंह, सतीश सिंह, उपेंद्र यादव, चितरंजन सिह, शोभनाथ साह, पप्पू पासवान, जगजीवन राम सहित अन्य कार्यकर्ता एव आम जनता मौजूद थे।