पानापुर(सारण)तरैया विधायक मुंद्रिका प्रसाद राय ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर ताजा हालात का जायजा लिया । एनडीआरएफ की नाव पर सवार होकर उन्होंने बेलौर ,सतजोड़ा ,टोटहा आदि पंचायतों का जायजा लिया । उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की हालत बदतर है । प्रशासनिक स्तर पर बाढ़ पूर्व तैयारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के सारे दावे फेल है । लोगो के भोजन एवं मवेशियों के चारे के कोई इंतजाम नही किया गया है । जनता कोरोना और बाढ़ से त्राहिमाम कर रही है जबकि राज्य सरकार चुनाव पर ध्यान दे रही है । आनेवाले चुनाव में जनता जरूर सबल सिखाएगी । उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को अविलंब सभी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग डीएम से की ताकि जानमाल को नुकसान से बचाया जा सके  । इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार यादव भी मौजूद थे ।