✍️परमार मीडिया नेटवर्क

पटना : विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान ने मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति एवं राजभवन सलाहकार समिति के सदस्य डा0 रंजीत कुमार वर्मा को क्षेत्रीय अध्यक्ष तथा मुंगेर के सादीपुर निवासी तथा विद्या विकास समिति, झारखंड के प्रदेश सचिव मुकेश नंदन को उत्तर-पूर्व क्षेत्र (बिहार-झारखण्ड) का क्षेत्रीय सचिव, भारती शिक्षा समिति/शिशु शिक्षा प्रबंध समिति, बिहार के प्रदेश सचिव गोपेश कुमार घोष को क्षेत्रीय सहसचिव, तथा झारखंड के प्रदेश मंत्री रामअवतार नारसरिया को क्षेत्रीय मंत्री नियुक्त किया है। इस बात की जानकारी विद्या भारती दक्षिण बिहार के प्रांत प्रचार प्रमुख राकेश नारायण अम्बष्ठ ने दी।