समस्तीपुर :स्नान करने गयीं दो किशोरियों की बूढ़ी गंडक में डूबने से हुई मौत

##न्यूज़ इनपुट-केशव बाबू:
समस्तीपुर : स्थानीय समस्तीपुर के बाबू घाट जो कि बहादुरपुर पेठिया गाछी के सामने नदी पर घाट है, उसमें स्नान के दौरान दो किशोरियों की डूबने से मौत हो गयीं।बताया जा रहा है की यह घाट सिर्फ महिलाओं के लिये ही है औऱ उस घाट पर पुरुष नही जाते हैं। सोमवार को नदी में स्नान करने के क्रम में दो किशोरियां पानी में डूब गई। जिसकी पहचान एक का नाम नंदनी कुमारी उम्र 11 वर्ष लगभग पिता विजय राम जो कि स्थानीय निवासी थी। वहीँ दूसरी लड़की चांदनी कुमारी उम्र 13 वर्ष लगभग पिता कमोदी राम जो की चकमेहसी थाना क्षेत्र की रहने वाली थी, जो की समस्तीपुर में मौसी के यहाँ आई हुई थी।अभी तक प्रशासन की ओर से पीड़ित परिजन को कोई सहायता नहीं मुहैया कराया गया है ।




Recent Comments