
अमनौर।प्रखंड के फिरोजपुर गांव मे कैंप लगाकर दर्जनों लाभूको के बीच स्वास्थ्य बीमा लाभ हेतु आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डेन कार्ड वितरण किया गया. शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी व पत्रकार कुलदीप महासेठ ने लाभूको के बीच स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रयास से सांसद सेवा वाहन द्वारा बनाये गये गोल्डेन कार्ड का वितरण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत सरकार व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के पचास करोड़ लोगों को पांच लाख रुपए तक का स्वास्थ्य लाभ हेतु आयुष्मान भारत योजना चला रही है. जहां जानकारी के अभाव में लाभूक इसका लाभ नहीं उठा पा रहे थे. मगर स्थानीय सांसद श्री रुडी द्वारा सांसद सेवा वाहन के माध्यम से गांव -गांव, टोला- मुहल्ला में कैंप लगाकर लाभूको का आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डेन कार्ड बनवा कर लाभूको तक पहुचाने का काम कर रहे हैं जो सराहनीय हैै. मालूम हो कि इस योजना की शुरुआत स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रुडी द्वारा किया जा चूका है और इस अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न गांव व टोले मुहल्लों में लाभूको की सूची के अनुसार उनके बीच कैंप लगाकर कार्ड वितरण किया जा रहा है. इस मौके पर मुख्य रूप से राणा प्रताप सिंह, भानुप्रताप सिंह, कुंदन तिवारी, पुन्नु सिंह, जगदीश प्रसाद, जयराम महतो,लीलावती देवी, राम सुंदरी देवी, नीलु देवी सीता देवी, उषा देवी आदि दर्जनों लोग शामिल थे.




Recent Comments