छपरा/ तरैया

प्रखंड के माही नदी के जलस्तर बढ़ने से पचौरार पंचायत के दर्जनों घरों में पानी घुस गया है।पानी घुसने से लोग ऊंचे जगहों पर रहने के लिए मजबूर हो गए है।जिसमें आकूचक,टिकमपुर एवं मँझोपुर बुची के दर्जनों घरों में पानी घुस गया है।घरों में पानी घुसने की सूचना पर तरैया विधानसभा के भावी विधायक प्रत्याशी प्रो.धनंजय कुमार सिंह अपने समर्थकों के साथ उक्त गांव में जाकर पीड़ित परिवारों के बीच तिरपाल का वितरण किया।जिसमें आकूचक गांव में मुन्ना दास, सतन दास,सोनू दास,श्री भगवान दास,जंगबहादुर राम,प्रसाद राम व टिकमपुर पनहेरी टोला में मैनेजर भगत,रणधीर सिंह,शत्रुधन भगत, प्रह्लाद भगत,धर्मनाथ महतो एवं मँझोपुर बुची गांव के अति पिछड़ा लोगों के बीच तिरपाल का वितरण किया।वही पोखरेड़ा गांव के मृतक श्यामदेव पासवान के परिजनों से मिलकर सांत्वना दिए एवं मृतक के पिता को आर्थिक सहयोग किया।और मृतक के पत्नी को मनरेगा के तहत वृक्षारोपण कार्य मे नियोजन करवाने का आश्वासन दिया।उक्त मौके पर पूर्व प्रमुख अनिल सिंह,नंदकिशोर सिंह, मनोज सिंह,साहेब साह,सुदीश राय, शिव कुमार सिंह,सुमन सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।