मालगाड़ियों के साथ श्रमिकों को उनके गृह स्थान पर पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेनों के संचलन में जुटा है रेल प्रशासन
गोरखपुर, 06 अप्रैलः- कोविड-19 के चलते लागू लाॅकडाउन के दौरान पूरे देश में खाद्यान एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों के परिवहन हेतु मालगाड़ियों एवं पार्सल गाड़ियों के साथ ही पिछले कुछ दिनों से प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह स्थान पर पहुँचाने के लिए श्रमिक विषेष गाड़ियाँ का भी संचलन किया जा रहा है। रेल संरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से है। पूर्वोत्तर रेलवे ने लाॅकडाउन के दौरान रेल संरक्षा को सुदृढ़ करने के लिये बड़े पैमाने पर रेल पथ एवं पुल अनुरक्षण कार्य सम्पादित किया है।
रेल पथ के अनुरक्षण में अतयन्त उपयोगी ट्रैक मशीनों का बड़ी संख्या में उपयोग किया गया है। लगभग 600 ट्रैक कि.मी. प्लेन रेल पथ की टैम्पिंग की गई है। इस दौरान 335 टर्न आउटों की टैम्पिंग की गई है। साथ ही 05 ट्रैक कि.मी. रेल पथ की डीप स्क्रीनिंग तथा बैलास्ट क्लीनिंग का कार्य भी किया गया है। लगभग 749 ट्रैक कि.मी.रेल की यू.एस.एफ.डी. टेस्टिंग की गई है। इसी क्रम में 7436 वेल्डों की यू.एस.एफ.डी.टेस्टिंग का कार्य भी किया गया है। कुल 7332 ट्रैक किमी रेल पथ का ओ.एम.एस. रन भी किया गया है। 561 ओ.एम.एस. पीक को अटेन्ड करने के साथ ही लगभग 167 ट्रैक कि.मी.एल.डब्लू.आर. की डिस्ट्रैसिंग की गई है। 538 ज्वाइंटों की वेल्डिंग किये जाने के साथ ही 2.15 ट्रैक कि.मी.का टी.आर.आर.(पी) का कार्य भी संपादित किया गया है। रेल पुलों के अनुरक्षण के क्षेत्र में कुल 37 रेल पुलों का नियमित एवं तकनीकी निरीक्षण किया गया है। इसके साथ ही एक सीमित ऊँचाई के सब-वे का निर्माण पूरा कर उपयोग हेतु खोल दिया गया है।
इस दौरान रेल पथ अनुरक्षण उत्कृष्ट स्तर पर कार्य सम्पादित हुआ।
इनपुट-(पंकज कुमार सिंह) मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी




Recent Comments