सारण : सड़क निर्माण में हुई अनियमितता की जांच करने पहुंची केन्द्रीय जांच टीम, निर्माणाधीन सड़क के लिए गये कई सैंपल

अमनौर /सारण
प्रधानमंत्री सड़क योजना निर्माण में अनियमितता बरते जाने व अधुरे सड़क निर्माण कार्य की जांच केन्द्रीय जांच टीम ने शुरू किया. गुरूवार को जांच करने पहुंची टीम ने अमनौर से जगदीशपुर जनता बाजार होते हुए मकेर जानेवाली प्रधानमंत्री सड़क निर्माण की बारिकी से जांच किया. जहां पूर्व में दो किलोमीटर बनी पक्की सड़क निर्माण के मानक नियमों के तहत क्वालिटी जांच के लिये कई जगहों से सैम्पल लिया गया. साथ ही अधुड़े पड़ी सड़क की चल रहे निर्माण का भी जायजा लिया. मालूम है कि स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी ने उक्त सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने को लेकर शिकायत किया था. शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंची जांच टीम में प्रधानमंत्री सड़क निर्माण मंत्रालय के एनआर मोनिटर विश्वराज मेहरोत्रा के अनुसार लगभग छह किलोमीटर सड़क निर्माण को लेकर 2008 में करोड़ों का टेन्डर हुआ था. जिसे जेएसएसआर कंपनी को टेंडर मिला . जहां कंपनी ने निर्माण आधे -अधुरे कर छोड़ दिया था. जिसको लेकर उक्त कंपनी को ब्लैक लिस्टेड घोषित कर दिया गया. जहां अधुड़े पड़ी सड़क की निर्माण कराने को लेकर अप्रैल 2017 में दोबारा टेन्डर निकला गया. जिसकी निर्माण कार्य भी प्रगति पर है. आगे बताया कि जांच प्रतिवेदन भारत सरकार के सड़क निर्माण मंत्रालय को सौपे जायेंगे. लिये गये सैम्पल की क्वालिटी जांच की जायगी. मौके पर जांच टीम में अधिकारी विश्वराज मेहरोत्रा के अलावे सहायक अभियंता बालेश्वर जी व कनीय अभियंता अनिल कुमार शामिल थे. इस दौरान मुखिया पति राजकुमार सिंह , विजय विधार्थी , संजीव कुमार व कमलेन्द्र सिंह सहित दर्जन भर लोग मौजूद थे.